Yogi Adityanath Biography in Hindi: योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी, जीवन परिचय , उम्र, पत्नी का नाम, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, नेटवर्थ, भाई, परिवार, Contact Number, जीवनी, आदि की जानकारी इस लेख के द्वारा आप प्राप्त कर सकते है।
दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है, जिसका नाम अपने कई बार उत्तर प्रदेश की राजनीती की खबरों में जरूर सुना होगा। जी, हां उनका नाम है श्री योगी आदित्यनाथ जी जोकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। हम इस लेख में योगी आदित्यनाथ के प्रारंभिक जीवन, राजनैतिक जीवन, परिवार और मुख्यमंत्री के रूप में प्राप्त की गयी उपलब्धियों के बारें में प्रकाश डालेंगे।
योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी [Yogi Adityanath Biography in Hindi]
योगी आदित्यनाथ जी का नाम वैसे तो कई बार सुर्खियों में रहते है, लेकिन सबसे ज्यादा उनको सुर्खियों तब देखा गया जब उनका नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप घोषित किया गया था। सन् 19 मार्च 2017 रविवार के दिन उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पाँच वर्ष भी पुरे कर लिए है। योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान अपने हाथों में ली थी। सबसे पहले सन् 1998 में भारत के बारहवें लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सबसे कम उम्र में सांसद के रूप में शपथ ली थी। तब उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी।
वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इनकी पार्टी (BJP) और सहयोगी दलों के साथ कुल 273 सीट जीत कर एक बार फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे है। इस वर्ष के चुनाव में इनको कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी लेकिन योगी जी और इनकी पार्टी ने मिल कर विपक्ष के अरमानों पर पानी फेर दिया। और यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेंगे।
योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय: प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार:
प्रारंभिक जीवन: योगी आदित्यनाथ जिनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वर्तमान समय में यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त है। योगी जी का जन्म 05 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है जो फॉरेस्ट रेंजर थे। इनकी माता सावित्री देवी एक कुशल गृहिणी है। इनके परिवार में इनके तीन बहनें और तीन भाई है। जिसमें योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर है।
Yogi Adityanath Educational Qualification (शिक्षा):
योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी: इनकी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय में हुई। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद योगी ने गणित में एमएससी की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दाखिला लिया पर राम मंदिर में हो रहे आंदोलन के कारण इनका मन विचलित हो गया और इनका ध्यान पढ़ाई से हट गया।
वैसे तो इनका राजनैतिक जीवन बचपन में ही शुरू हो गया था। कॉलेज में इनकी गिनती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उभरते हुए नेताओं में की जाने लगी थी इसलिए इन्होनें छात्र चुनाव संघ में लड़ने की योजना बनाई जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इनको टिकट नहीं दी जिसके चलते योगी ने निर्दलीय सदस्य के रूप में नामांकन भरा जिसमें सन् 1992 में यह चुनाव हार गयें। मात्र 22 वर्ष की उम्र में योगी ने सांसारिक जीवन को त्यागकर संन्यास आश्रम में प्रवेश किया।
योगी आदित्यनाथ सन्यासी जीवन की शुरुआत:
सन्यास जीवन (योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी): सन्यास जीवन शुरू करने के लिए योगी ने महंत अवैद्यनाथ से मुलाकात की जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। सन्यास जीवन ग्रहण करने के बाद योगी ने घर त्यागने, और परिवार त्यागने के बाद देशसेवा और समाज सेवा करने का संकल्प लिया। सन् 15 फरवरी 1994 को मंहत अवैद्यनाथ ने योगी को नाथ संप्रदाय की गुरु दीक्षा दी और उन्हें अपना शिष्य बना लिया। इसके बाद अजय सिंह बिष्ट का नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ हो गया। 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मंदिर का महंत बनाया गया और नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया।
Highlights of Yogi Adityanath Biography in Hindi (योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी):
पूरा नाम (Real Name) | अजय सिंह बिष्ट |
अन्य नाम | महंत योगी आदित्यनाथ |
निक नेम (Nick Name) | योगी |
जन्म (Date of Birth) | 05 जून 1972 |
जन्मस्थान (Birth Place) | पिचूर गाँव, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, भारत |
गृहनगर | गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत |
पिता का नाम | आनंद सिंह बिष्ट |
माता का नाम | सावित्री देवी |
पत्नी का नाम | विवाह नहीं, ब्रम्हचर्य का पालन |
धर्म | हिन्दू (नाथ संप्रदाय) |
उम्र | 49 साल |
जाति | ठाकुर |
स्कूल | पुरी प्राइमरी स्कूल, उत्तराखंड |
कॉलेज | गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, उत्तराखंड |
शैक्षणिक योग्यता | गणित में स्नातक (B.Sc) |
अध्यात्मिक गुरु | महंत अवैद्यनाथ महाराज |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | भारतीय राजनीतिज्ञ, धार्मिक मिशनरी |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) |
नेटवर्थ | लगभग 72 लाख प्रति वर्ष |
Yogi Adityanath Family (परिवार):
जैसा की दोस्तों हम आपको पहले भी बताया ही की योगी जी के पिता एक फॉरेस्ट रेंजर और गोरखनाथ मंदिर के महंत थे और उनका शुभ नाम श्री आनंद सिंह बिष्ट था। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालन का भी काम किया था। अप्रैल 2020 में दिल्ली AIIMS में 40 दिनों तक दाखिल रहने के बाद 89 वर्ष के उम्र में आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। इनकी माता एक गृहणी थी और उनका शुभ नाम सावित्री देवी था। इसके इलावा योगी आदित्यनाथ के परिवार में तीन बड़ी बहने, एक बड़ा भाई और दो छोटे भाई है। योगी जी के परिवार इनके माता-पता के इलावा बढ़ा भाई मानेंद्र है, दूसरे नंबर पर योगी आदित्य नाथ (अजय सिंह बिष्ट) जन्म हुआ, तीसरा बेटा शैलेन्द्र मोहन और चौथा महेंद्र है। बेटियों के नाम पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी हैं। योगी आदित्यनाथ बायोग्राफी – योगी आदित्यनाथ परिवार की जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।
पिता का नाम | आनंद सिंह बिष्ट |
माता का नाम | सावित्री देवी |
भाई का नाम | मानेंद्र, महेंद्र सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र मोहन |
बहन का नाम | पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पत्नी (Wife) | नहीं है |
योगी आदित्यनाथ राजनीतिक जीवन (Yogi Adityanath Political Career):
योगी आदित्यनाथ का राजनीति में प्रवेश: दिल्ली के बाद बिहार में अपनी हार के चलते भारतीय जनता पार्टी बहुत ही ज्यादा चिन्तित थी। इस समय उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को स्थापित करने की चर्चा हो रही थी। सन् 2016 में गोरखनाथ मंदिर में एक सभा हुई जिसमें आरएसएस के सभी नेता शामिल हुए। इस सभा में यह निर्णय लिया गया कि योगी को मुख्यमंत्री बनाया जायें। इस सभा में संतो ने यह बात कही कि 1992 में जब संतो ने इकट्ठा होकर राम मंदिर बनाने का निर्णय लिया था तब ढांचा तोड़ दिया गया था। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में भी आया तो भी मुलायम या मायावती के रहते राम मंदिर नहीं बन पायेंगा। इसके लिए हमें योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना होंगा।
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है। मकर संक्राति में हर धर्म के लोग इस मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते है जिसके चलते यह लोंगों आस्था का क्रेन्द्र बना और मंहत दिग्विजय नाथ ने इस मंदिर को 52 एकड़ में फैलाया। जिसके बाद मंहत अवैद्यनाथ ने इसको आगे बढ़ाया।